Central Board of Secondary Education, CBSE Class 12th Results 2023 की घोषणा कर दी गई है। सीबीएसई बोर्ड ने अचानक से बिना रिजल्ट डेट व टाइम बताएं 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया गया है। परिणाम लगभग 16 से 17 लाख छात्रों के लिए घोषित किए गए हैं और लिंक सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbsegov.in पर सक्रिय है। रिजल्ट चेक करने के लिए यहां स्टेप्स बताए गए हैं, साथ ही जो छात्र वेबसाइट हैंग की समस्या झेल रहे हैं वे यहां सारे वेबसाइट से अपना स्कोर देख सकेंगे।
घोषित हुए सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट
CBSE Board 12th Result Declared - Check Here List of Website
- cbseresults.nic.in
- results.cbse.nic.in
- cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- दिल्ली पूर्व का पासिंग पर्सेंटेज: 91.50 प्रतिशत
- दिल्ली पश्चिम का पासिंग पर्सेंटेज: 93.24 प्रतिशत
- ओवरआल: 92.22 प्रतिशत
सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2023: ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट-results.cbse.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- एक नया लॉगिन पेज खुलेगा
- संकेत के अनुसार अपना रोल नंबर और अन्य पूछे गए विवरण दर्ज करें
- सीबीएसई मार्कशीट एक्सेस करें और उसे डाउनलोड करें, इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।
33 प्रतिशत लाने थे जरूरी
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत कुल अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक 6759 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस वर्ष, पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या 16,96,770 है। कुल छात्रों में से, पंजीकृत महिला और पुरुष छात्रों की संख्या क्रमशः 7,45,433 और 9,51,332 है।
