CBSE 12th result date 2026: सीबीएसई 12th रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, Digilocker ने कर ली तैयारी?

CBSE 12th result date 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई 12th रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और बहुत जल्द 18 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है।

CBSE 12th result date 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई 12th रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और बहुत जल्द 18 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। छात्रों और उनके पैरेंट्स की धड़कनें बढ़ी हुई हैं और एक ही सवाल पूछा जा रहा है- आखिर सीबीएसई 12th का रिजल्ट किस दिन जारी होगा। दरअसल, सीबीएसई ने पिछले साल यानी 2025 में 13 मई को 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया था लेकिन इस बार 10वीं का रिजल्ट ठीक एक महीने पहले 15 अप्रैल को ही जारी किया जा चुका है। 10वीं के रिजल्ट को जारी हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं लेकिन अभी तक 12वीं का रिजल्ट जारी नहीं हो सका है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि इंटर के नतीजे कब तक जारी होंगे। DigiLocker और UMANG ऐप की मदद से भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।

CBSE 12th result 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट

CBSE 12th result 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट

सूत्रों के अनुसार, सीबीएसई ने कॉपियों की जांच का काम पूरा कर लिया है और अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बडी अपडेट देते हुए बताया है कि मई के तीसरे सप्ताह में सीबीएसई 12वीं रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। इसका मतलब 13 मई के बाद किसी भी दिन सीबीएसई का रिजल्ट जारी किया सकता है। दरअसल, सीबीएसई ने इस बार 12वीं क्लास की कॉपियां चेक करने के लिए नया तरीका अपनाया है। सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के जरिए इस बार डिजिटली कॉपी चेक की हैं। इस प्रोसेस में कॉपीज को स्कैन करके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाता है और कंप्यूटर स्क्रीन पर चेक किया जाता है। इस प्रोसेस में गलतियों की संभावना काफी कम होती है और रिजल्ट जल्दी तैयार किया जा सकता है। हालांकि सीबीएसई 10वीं की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए वही पुराना सिस्टम लागू है।

End of Feed