फिजिक्स ने बढ़ाई CBSE की मुश्किलें, री-इवैल्युएशन में सामने आई हजारों शिकायतें

CBSE 12th Controversy: री-ईवैल्युएशन में फिजिक्स विषय ने एक बार फिर सीबीएसई की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। छात्रों का कहना है कि उत्तर लिखे होने के बाद पेज पर ब्लैंक लिख दिया गया है। कई मामलो में उत्तर लिखे होने के बाद पेज पर ब्लैंक लिख दिया गया है। इसके अलावा स्टेप मार्किंग का पालन नहीं किया गया।

CBSE 12th Controversy: फिजिक्स विषय ने एक बार भी सीबीएसई की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बता दें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के परिणाम में 1 लाख 64 हजार छात्रों का कंपार्टमेंट आया है। इसमें अकेले फिजिक्स के 94 हजार छात्र है। वहीं ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) में सबसे ज्यादा शिकायत फिजिक्स की आई है। उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले हजारों छात्रों और शिक्षकों का कहना है कि कई उत्तरों के अंक नहीं जोड़े गए या सही तरीके से मूल्यांकन नहीं किया गया है।

CBSE 12th Controversy

CBSE 12th Controversy: फिजिक्स ने बढ़ाई CBSE की मुश्किलें, छात्रों ने लगाया कम अंक मिलने का आरोप

सही उत्तर लिखे होने के बावजूद नहीं मिले मार्क्स

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ छात्रों ने दावा किया है कि उनकी उत्तर पुस्तिकाओं में सही उत्तर लिखे होने के बावजूद अंक नहीं दिए गए। कई मामलो में उत्तर लिखे होने के बाद पेज पर ब्लैंक लिख दिया गया है। इसके अलावा स्टेप मार्किंग का पालन नहीं किया गया। कुछ छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी उत्तर पुस्तिका में दूसरे छात्र की कॉपी अपलोड कर दी गई थी। साथ ही प्रश्नों की गलत मार्किंग की गई है।

End of Feed