CBSE 10th 2nd Exam Date Sheet 2026: बड़ी खबर! जारी हुई सीबीएसई सेकेंड एग्जाम की डेटशीट, यहां देखें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE 10th 2nd Exam Date Sheet 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने कक्षा 10वीं सेकेंड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने एग्जाम की डेटशीट चेक कर सकते हैं।

CBSE 10th 2nd Exam Date Sheet 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने कक्षा 10वीं सेकेंड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने एग्जाम की डेटशीट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड सत्र 2 की परीक्षाएं 15 मई से शुरू होंगी, जिसकी शुरुआत गणित (मानक) और गणित (बेसिक) से होगी। परीक्षा एख सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगी, जबकि कुछ प्रश्नपत्र दोपहर 12:30 बजे समाप्त होंगे।

CBSE Board 10th 2nd Exam Date Sheet 2026 (2)

CBSE Board 10th 2nd Exam Date Sheet 2026

बता दें दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली को सीबीएसई ने पिछले वर्ष शुरू किया था और इसे 2026 की बोर्ड परीक्षाओं से लागू किया जा रहा है। यहां छात्रों को अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक सुधारने का अवसर मिलता है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना डेटशीट चेक कर सकते हैं।

End of Feed