CBSE Result 2023: दिल्ली एनसीआर के छात्रों में किसने किया टॉप? इश्मित कौर (99.4%) ने खोले अपनी पढ़ाई के राज

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 13, 2023, 04:50 PM IST

CBSE Result 2023 Topper: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने 12 मई को रिजल्ट घोषित कर दिया। इसी के साथ लाखों छात्रों का इंतजार भी खत्म हुआ। इस बार 12वीं का​ रिजल्ट 87.33 प्रतिशत गया, आइये जानें 12वीं में दिल्ली एनसीआर के छात्रों में किसने किया टॉप?

CBSE Result 2023 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने 12 मई, 2023 को 22 लाख से अधिक छात्रों के लिए कक्षा 12वीं का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। कुल मिलाकर, इस साल 38 लाख के करीब छात्र कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में शामिल हुए थे, फिलहाल हम यहां केवल 12वीं रिजल्ट की बात कर रहे हैं। सीबीएसई ने बताया कि इस वर्ष कुल 87.33 प्रतिशत विद्यार्थी 12वीं कक्षा में पास हुए हैं। सीबीएसई ने इस वर्ष टॉपर्स की लिस्ट तो जारी नहीं की, लेकिन नोएडा के एक स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा इश्मित कौर ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इश्मित कौर को इतिहास जैसे विषय में भी 100 में से 100 अंक हासिल हुए हैं। इतिहास के अलावा उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और जियोग्राफी में भी 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं जबकि साइकालॉजी में इश्मित को 98 और इंग्लिश में 99 अंक हासिल हुए हैं।

CBSE Result 2023 topper name

सीबीएसई रिजल्ट टॉपर 2023

आस्था मिश्रा को भी 99.4 प्रतिशत

End of Feed