CAT 2026 Admit Card: टल गई एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख, अब इस तारीख को जारी होगा हॉल टिकट

CAT 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। IIM इंदौर ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले हॉल टिकट 4 नवंबर को जारी होने थे।

CAT 2026 Admit Card Download Date: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने CAT 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले हॉल टिकट 4 नवंबर को जारी होने थे, लेकिन अब इन्हें 6 नवंबर 2026 को उपलब्ध कराया जाएगा। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उम्मीदवार 6 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर लॉग इन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपनी CAT एप्लिकेशन लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।

CAT 2026 Admit Card

CAT 2026 Admit Card (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

IIM इंदौर ने उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट की सुविधा देने की भी जानकारी दी है। यह लिंक 6 नवंबर से CAT की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। मॉक टेस्ट के जरिए उम्मीदवार परीक्षा के सवालों के तरीके और ऑनलाइन टेस्ट के इंटरफेस को पहले ही समझ सकेंगे। इससे असली परीक्षा के दौरान उन्हें काफी मदद मिल सकती है।

End of Feed