CBSE Compartmental Rule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा पास करने और कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने को लेकर कई सवाल होते हैं। अक्सर छात्रों और अभिभावकों के मन में यह सवाल रहता है कि कितने विषयों में फेल होने पर कंपार्टमेंट का मौका मिलता है या क्या मुख्य परीक्षा दिए बिना भी इसमें शामिल हुआ जा सकता है। विशेष रूप से शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू "दो बोर्ड परीक्षा" की नीति ने पात्रता के नियमों को और विस्तार दिया है। बोर्ड द्वारा निर्धारित इन कड़े नियमों के बीच जानें की कंपार्टमेंट परीक्षा में कौन शामिल हो सकता है कौन नहीं और बिना मुख्य परीक्षा में बैठे क्या कंपार्टमेंट परीक्षा दी जा सकती है?
क्या CBSE बोर्ड परीक्षा में बैठे बिना दे सकते हैं कंपार्टमेंट परीक्षा
कितने विषयों में कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मिलेगा अवसर
सीबीएसई के नियमों के अनुसार, कक्षा 10वीं के छात्रों को 2 विषयों में और कक्षा 12वीं के छात्रों को केवल एक विषय में फेल होने पर बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। लेकिन इससे अधिक विषयों में फेल हुए छात्र को वापस उसी क्लास में बैठना होगा और अगले साल आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।
कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के नियम
कंपार्टमेंट परीक्षा में केवल वही छात्र शामिल हो सकते हैं, जिन्हें मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड प्राप्त हुआ हो और वह कंपार्टमेंट परीक्षा की कैटेगरी में शामिल हो। लेकिन इस कैटेगरी में कौन शामिल हो सकता है कौन नहीं आइए उसके बारे में बताएं?
बिना मुख्य परीक्षा के दें सकते हैं कंपार्टमेंट परीक्षा
कंपार्टमेंट परीक्षा को लेकर छात्रों को कई सवाल होते हैं। इसमें से एक सवाल यह है कि 'क्या बिना मुख्य परीक्षा में शामिल हुए कंपार्टमेंट की परीक्षा दे सकते हैं? इस सवाल का जवाब है 'नहीं' यदि किसी छात्र ने मुख्य परीक्षा में एक (12वीं) या दो (10वीं) बोर्ड परीक्षा नहीं दी है और वह सोच रहे हैं कि इन विषयों की कंपार्टमेंट परीक्षा दें दे, तो यह मुमकिन नहीं है। कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अधिकार केवल उन्हीं छात्रों का है, जो मुख्य परीक्षा के किसी विषय में पासिंग अंक प्राप्त करने में असफल रहे हैं और उस विषय में फेल हो गए हैं। बिना परीक्षा में शामिल हुए छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा नहीं दे सकते हैं।
10वीं के छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए मिलेंगे 3 अवसर
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के लिए एकेडमिक ईयर 2025-26 से दो बोर्ड परीक्षा का आयोजन करने का फैसला लिया है। पहली बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित की गई और दूसरी बोर्ड परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी। 10वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा पास कर अगली क्लास में जाने के लिए 3 मौके मिलेंगे, जिसमें कंपार्टमेंट परीक्षा भी शामिल है।
दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का नियम
बता दें सीबीएसई द्वारा आयोजन की जाने वाली 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में केवल वही छात्र शामिल हो पाएंगे, जिन्होंने पहली बोर्ड परीक्षा के सभी विषयों को अटेम्प्ट किया है।
