CA Foundation Result 2026 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा सीए फाउंडेशन मई रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in से अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 14 मई से 20 मई के बीच आयोजित हुई सीए फाउंडेशन मई परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को परिणाम चेक करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। नतीजों के साथ आईसीएआई द्वारा अखिल भारतीय रैंक लिस्ट भी जारी की है।
CA Foundation Result 2026 Out
कैसे चेक करें ICAI CA Foundation May 2026 Result?
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा सीए फाउंडेशन मई रिजल्ट चेक करने के आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं। उम्मीदवार इन्हें फॉलो कर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1 - सीए फाउंडेशन रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए CA Foundation May 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
स्टेप 4 - यहां लॉगिन क्रेडेंशियल और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर आपके परीक्षा परिणाम आ जाएगें।
स्टेप 6 - इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- झारखंड में बीटेक बीई दाखिले की काउंसलिंग 6 जुलाई से, JEE स्कोर पर होगा एडमिशन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
इन उम्मीदवारों ने प्राप्त किए टॉप 3 स्थान
सीए फाउंडेशन मई परीक्षा में 400 से में 371 अंक प्राप्त कर 92.75 प्रतिशत के साथ नासिक की साक्षी जैन ने AIR रैंक 1 प्राप्त कर टॉप किया है। उसके बाद 400 में 367 अंक प्राप्त चंद्रपु के अयान अब्बास अजानी ने दूसरी रैंक प्राप्त की है। पुणे की राधा उन्मेशन ने 400 में से 365 अंक प्राप्त कर AIR 3 प्राप्त की है।
