CA Final November 2026 Mock Test Link: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से CA Final November 2026 Mock Test आज यानी 9 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने के लिए ICAI मॉक टेस्ट का आयोजन दो सीरीज में करेगा। पहली सीरीज 9 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान मॉक टेस्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। वहीं दूसरी सीरीज 23 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।
CA फ़ाइनल नवंबर 2026 मॉक टेस्ट
उम्मीदवार इन मॉक टेस्ट के जरिए तीन घंटे में पेपर हल करने की प्रैक्टिस कर सकते हैं।
मॉक टेस्ट कैसे करता है तैयारी में मदद?
मॉक टेस्ट में शामिल होने से उम्मीदवारों को अपनी तैयारी का आकलन करने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्हें यह समझने का मौका मिलेगा कि किन टॉपिक्स पर अभी ज्यादा रिवीजन की जरूरत है। तीन घंटे की समय सीमा में पेपर हल करने की आदत मुख्य परीक्षा के दौरान टाइम मैनेजमेंट में भी मदद कर सकती है।
CA Final November 2026 Mock Test कैसे दें?
उम्मीदवार ICAI के Mock Test Portal और BoS Knowledge Portal के माध्यम से मॉक टेस्ट में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए ये स्टेप फॉलो करें:
- सबसे पहले ICAI के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- पहली बार पोर्टल इस्तेमाल कर रहे हैं तो 'स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन' के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना ICAI रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्टर्ड डिटेल्स की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- CA Final November 2026 Mock Test और संबंधित पेपर चुनें।
- निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रश्नपत्र डाउनलोड करें।
- दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन घंटे में मॉक टेस्ट पूरा करने की कोशिश करें।
जो उम्मीदवार फिजिकल मोड में मॉक टेस्ट देना चाहते हैं, वे भाग लेने के लिए अपनी संबंधित ICAI ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं।
