CA Final May 2025 Result Date and Time: सीए फाइनल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाइनल एग्जाम का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वब आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org, icai.org या icai.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीए फाइनल रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CA Final Result 2025
ICAI CA Final Result 2025 Date: जुलाई में जारी होगा रिजल्ट
आईसीएआई की ओर से सीए फाइनल रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है। हालांकि, एक्स कंट्रोलर काउंसिल मेंबर (CCM) धीरज खंडेलवाल ने इसको लेकर एक जरूरी जानकारी साझा की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि ICAI CA Final May 2025 Result की घोषणा 3 या 4 जुलाई के आसपास की जा सकती है। उन्होंने यह जानकारी पिछले अनुभवों के आधार पर साझा की है। सीए फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान में अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
How to download ICAI CA May Result 2024
- आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद सीए इंटर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
CA Final Result 2025 May: मई में हुई थी परीक्षा
आईसीएआई सीए फाइनल मई सेशन का आयोजन 9 मई से 24 मई तक किया जाना था। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे विवादों को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। बाद में परीक्षा का आयोजन 16 मई से 24 मई तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।
