BSF Answer Key 2026 OUT: जारी हुई ASI, स्टेनोग्राफर और हेड कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की, जानें कैसे करें डाउनलोड

BSF Answer Key 2026 OUT: सीमा सुरक्षा बल ने HC मिनिस्टीरियल, ASI स्टेनो और नॉन-GD पदों की भर्ती परीक्षा की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 12 सितंबर 2026 तक उपलब्ध है।

BSF Answer Key 2026 OUT: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने HC मिनिस्टीरियल, ASI स्टेनो और नॉन-GD पदों की भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट देखकर सही-गलत जवाबों का मिलान कर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी सवाल या उत्तर में गलती नजर आती है, तो वह Objection Management Portal के जरिए आपत्ति दर्ज करा सकता है।

BSF Answer Key 2026

आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 12 सितंबर 2026 तक उपलब्ध है। इसलिए उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर ही ऑब्जेक्शन करना होगा।

End of Feed