BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज यानी 4 जनवरी 2023 को इंटरमीडिएट वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट inter23.biharboardonline.com के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2023
बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। जबकि, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक होगी। बोर्ड ने 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए 19 दिसंबर को ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया था।
बिहार बोर्ड ने आज ऐसे स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड रिलीज किया है जिन्होंने परीक्षा के लिए अप्लाई तो किया था लेकिन शुल्क जमा न होने की वजह से उनका एडमिट कार्ड वेबसाइट पर नहीं जारी किया गया था। अब सभी स्टूडेंट्स 9 जनवरी 2023 तक या उससे पहले बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
#BSEB #BiharBoard #Bihar t.co/88YqBqADjr
— ANI (@ANI) Jan 4, 2023
How to download BSEB Bihar Board 12th Practical Admit Card 2023
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट inter23.biharboardonline.com पर जाएं।
- इसके बाद बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं की थ्योरी परीक्षा के लिए 16 जनवरी को एडमिट कार्ड जारी करेगा। बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे मार्च या अप्रैल में जारी किए जाने की संभावना है। वहीं, कंपार्टमेंटल परीक्षा मई में होगी। बिहार बोर्ड एग्जाम 2023 से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
