BSEH Haryana Board Exam 2024, BSEH 10th 12th Date Sheet 2024: हरियाणा बोर्ड के छात्रों के लिए बिग (Haryana Board Exam 2024) अपडेट है। आज यानी 24 नवंबर 2024 को हरियाणा बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए आवेदन की आखिरी (Haryana Board Exam Date) तारीख है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा आज आवेदन फॉर्म भरने के लिए विंडो बंद कर देगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण नहीं करवाया है वो आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
BSEH Haryana Board Exam 2024: हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख
Haryana Board Exad Date: विलंब शुल्क के साथ आखिरी तारीख
बता दें इससे पहले हरियाणा बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 नवंबर थी। हालांकि बोर्ड ने आवेदन की लास्ट डेट आगे बढ़ाकर 24 नवंबर 2023 कर दिया था। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, स्कूल के प्रमुख 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ 25 नवंबर से 28 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं यदि आप 28 नवंबर के बाद आवेदन करते हैं तो 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।BSEH Haryana Board Exam 2024 Regitration Form
- सबसे पहले bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEH Haryana Board 10th 12th Exam 2023 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन संख्या व पासवर्ड आपको पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद परीक्षा फॉर्म पूरा भरें।
- मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
यदि परीक्षा फॉर्म भरने में आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 या 254309 पर कॉल कर संपर्क करें।
