BSEB STET 2024, Bihar BSEB STET Application 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) के लिए आवेदन मांगे हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थी ने अभी तक बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन नहीं किया है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर आज यानी 7 जनवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
BSEB STET 2024
BSEB STET Exam 2024 Date: कब होगी बिहार एसटीईटी परीक्षा
बिहार एसटीईटी एग्जाम का आयोजन 1 मार्च से 20 मार्च 2024 तक किया जाएगा। एसटीईटी के तहत दो पेपर होंगे और प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2:30 घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि बिहार एसटीईटी में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
Bihar STET Exam 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
बिहार एसटीईटी एग्जाम में शामिल होने के लिए संबंधित विषय में बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री के अलावा बीएड की डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
How to Apply for Bihar STET 2024
- बोर्ड की वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाएं।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर करें।
- फिर एसटीईटी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूर दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
BSEB STET Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
बिहार एसटीईटी पेपर 1 या पेपर 2 एप्लीकेशन के लिए जनरल/ओबीसी/बीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 960 रुपए और दोनों पेपर के लिए 1440 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
