BSEB Class 10th Admit Card 2023: आज आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड, इस वेबसाइट पर रखें नजर

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 8, 2023, 03:30 PM IST

BSEB Class 10th Admit Card 2023: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने जा रहा है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो एलर्ट हो जाइए क्योंकि एडमिट कार्ड किसी भी वक्त वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

BSEB Class 10th Admit Card 2023, Bihar Board Matric Admit Card 2023 Today: बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड पर बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी होगा। जिसके बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा यहां भी एडमिट कार्ड (BSEB Class 10th Admit Card 2023) डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

BSEB 10th Admit Card 2023

BSEB 10th Admit Card 2023

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि, 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 19 जनवरी से 21 जनवरी 2023 तक होगी। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा। वहीं, बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक दो शिफ्ट में होगी। जबकि, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 19 दिसंबर को जारी कर दिया गया था। वहीं, थ्योरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 जनवरी को अपलोड किया जाएगा।

End of Feed