BSEB Librarian Eligibility Test 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा राज्य के स्कूलों में पुस्तकाध्यक्ष (Librarian) के पदों के लिए आयोजित होने वाली 'विद्यालय पुस्तकाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026' का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, प्रशासनिक या अन्य कारणों से इस परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा तय समय से एक दिन बाद यानी 22 नवंबर के बजाय 23 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथियों में बदवाल के साथ एडमिट कार्ड जारी होने की तिथियों में भी बदलाव किया गया है।
BSEB Librarian Eligibility Test 2026 Reschedule (Photo - AI/Newsroom Verified)
नई परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी मुख्य बातें
संशोधित परीक्षा तिथि -यह परीक्षा अब 22 नवंबर की बजाय 23 नवंबर 2026 से प्रारंभ होगी।
एडमिट कार्ड - परीक्षा का एडमिट कार्ड अब 17 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - 11 नवंबर को होने वाली बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा टली
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें, ताकि एडमिट कार्ड जारी होने पर वह उसे आसानी से डाउनलोड करें। इसके साथ ही उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर ही भरोसा करना है।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश और तैयारी के टिप्स
परीक्षा की तारीख में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
1. समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: 17 नवंबर 2026 को लिंक एक्टिव होने के बाद अपना नया एडमिट कार्ड समय से डाउनलोड कर लें और उस पर दिए गए परीक्षा केंद्र व समय की अच्छे से जांच कर लें।
2. दस्तावेजों की तैयारी: परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड) और पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखना अनिवार्य है।
3. अतिरिक्त समय का सदुपयोग: मिले हुए इस अतिरिक्त समय का उपयोग पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने और महत्वपूर्ण वैधानिक व पुस्तकालय विज्ञान से जुड़े टॉपिक का रिवीजन करने के लिए करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - 'Mollycoddle' इंग्लिश शब्द का क्या मतलब होता है?
