BSEB Inter Admit Card 2024: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

BSEB Inter Admit Card 2024, Bihar Board Class 12th Practical Admit Card 2024: बिहार बोर्ड ने 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बीएसईबी इंटर प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Inter Admit Card 2024, Bihar Board Class 12th Practical Admit Card 2024: बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा (BSEB Inter Practical Exam 2024) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com से बीएसईबी 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

BSEB Inter Practical Admit Card 2024

BSEB Inter Practical Admit Card 2024

BSEB Inter Practical Exam 2024: कब होगी 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा

जारी सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से शुरू होगी और 20 जनवरी को संपन्न होगी। एग्जाम का आयोजन राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। वहीं, 12वीं थ्योरी परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी तक सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

End of Feed