BSEB 11th Spot Admission 2026: इंटर स्पॉट एडमिशन की डेट 9 जुलाई तक बढ़ी, छात्रों को मिला एक और मौका

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11 में स्पॉट एडमिशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब छात्र 9 जुलाई 2026 तक राज्य के +2 स्कूलों और इंटरमीडिएट संस्थानों में दाखिला ले सकते हैं।

BSEB 11th Spot Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11 में स्पॉट एडमिशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब छात्र 9 जुलाई 2026 तक राज्य के +2 स्कूलों और इंटरमीडिएट संस्थानों में दाखिला ले सकते हैं। बोर्ड के इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिली है जो पहले तय समय में एडमिशन नहीं ले पाए थे। BSEB ने OFSS के जरिए स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया पहले 25 जून से 1 जुलाई 2026 तक तय की थी। अब बोर्ड ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर जानकारी दी है कि स्पॉट एडमिशन की विंडो 9 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है।

BSEB Free Coaching

इंटर में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र अपने पसंदीदा +2 स्कूल या इंटरमीडिएट संस्थान के प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं। खाली सीटों और स्ट्रीम के आधार पर उन्हें स्पॉट एडमिशन दिया जाएगा। बोर्ड ने साफ किया है कि बिहार बोर्ड के अलावा CBSE, CISCE या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास छात्र भी स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed