BSEB STET Admit Card 2026 Correction: बड़ी खबर! बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड करेक्शन विंडो के लिए लिंक एक्टिव, ऐसे करें इसमें सुधार

BSEB Bihar STET Dummy Admit Card 2026 Correction Window: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के डमी एडमिट कार्ड में करेक्शन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर प्रवेश पत्र में सुधार कर सकते हैं।

BSEB Bihar STET Dummy Admit Card 2026 Correction Window: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बीते दिनों बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया था। वहीं अब यहां करेक्शन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की कोई श्रुटि है वो ऑफिशियल वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर इसमें करेक्शन कर सकते हैं। यहां एडमिशन में करेक्शन के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 है।

BSEB Bihar STET Dummy Admit Card 2026 Correction Window

बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड करेक्शन विंडो का लिंक एक्टिव

एडमिट कार्ड में होगी ये जानकारी

बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, एग्जाम सेंटर का एड्रेस, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर होगा। यदि आपके डमी एडमिट कार्ड में कोई गलती पाई जाती है तो इसमें करेक्शन करवा सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।

End of Feed