BSEB Bihar SLET Dummy Admit Card 2026 Released: बिहार लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Librarian LET Admit Card) खबर है। विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी हो गया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Bihar SLET Dummy Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें बिहार एसएलईटी का डमी एडमिट कार्ड
Bihar Librarian SLET Exam Date: कब होगी बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा
बता दें बिहार लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 22 नवंबर 2206 को आयोजित की जाएगी। यहां 150 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए कुल 150 मिनट का समय दिया जाएगा। क्वालीफाइंग मार्क्सल की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए 50% मार्क्स, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर् के लिए 42.5% और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं महिला वर्ग के लिए 40 प्रतिशत मार्क्स निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Librarian Dummy Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले sletregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Bihar Librarian LET Dummy Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Bihar Librarian LET Admit Card 2026: Direct Link
Bihar SLET Dummy Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- एग्जाम सेंटर का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर या माता पिता के नाम में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर मेल कर इसमें करेक्शन करवा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यूपीपीएससी RO, ARO परीक्षा कितने मार्क्स की होगी
BSEB Librarian Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य
बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
