Bihar Board 2027: 10वीं और 12वीं के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, ऑफलाइन होगी परीक्षा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। अब स्कूल और कॉलेज के प्रमुख 30 सितंबर 2026 तक छात्रों के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

Bihar Board 2027 Registration: बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। अब स्कूल और कॉलेज के प्रमुख 30 सितंबर 2026 तक छात्रों के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं और निर्धारित परीक्षा शुल्क भी जमा कर सकते हैं। पहले परीक्षा फॉर्म भरने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख आज 17 सितंबर थी, लेकिन बोर्ड ने इसे 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।

BSEB Bihar Board 2027

Bihar Board 2027: 10वीं और 12वीं के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी

यह फैसला उन छात्रों के लिए राहतभरा होगा, जिनका परीक्षा फॉर्म किसी वजह से तय समय में पूरा नहीं हो पाया था। इस दौरान स्कूल प्रमुखों को तय समय सीमा के अंदर छात्रों की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

End of Feed