BSEB Bihar Board Admit Card 2024, Bihar Board Class 10th 12th Admit Card 2024: बीएसईबी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड (BSEB 10th 12th Admit Card 2024) जारी करने जा रहा है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Bihar Board Admit Card 2024
Bihar Board Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
बिहार बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच जारी कर दिया जाएगा। वहीं, कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड 8 जनवरी को जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
BSEB 10th 12th Admit Card 2024: फरवरी में इस दिन होगी परीक्षा
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक होगी। बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
How to Download Bihar Board Admit Card 2024
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board Exam 2024: इस बात का रखें ध्यान
स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले तक ही एंट्री ले सकेंगे। सभी शिफ्ट में 15 मिनट का शुरुआती समय स्टूडेंट्स को पेपर पढ़ने व समझने के लिए मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
