Bihar School Examination Board Class 12th Answer Key हाल ही में जारी की गई। अब बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम को लेकर छात्रों का इंतजार और तेज हो गया है। पूरी संभावना है कि किसी भी समय बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी हो सकता है, मान लीजिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक साइट यदि हैंग हो जाती है, तो आप क्या करेंगे? इसलिए ऑफलाइन (SMS) परिणाम चेक करने का तरीका अभी से देख लें।
बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम SMS से कैसे चेक करें
What is the official website of Bihar Board Class 12?
BSEB कक्षा 12वीं आंसर की Bihar Board official Website biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com से डाउनलोड किया जा सकता है। जो छात्र जारी किए गए आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें आपत्ति उठाने का भी मौका दिया गया है। यह आपत्तियां 6 मार्च की शाम 5 बजे तक ही की जा सकती हैं, इसके बाद बोर्ड इन आपत्तियों पर गौर करेगा और जल्द ही BSEB Inter Result 2023 की घोषणा करेगा।
क्यों जरूरी है आंसर की
बता दें, आंसर की छात्रों को परीक्षा में उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन करने में मदद करती है और उन्हें उनके अपेक्षित अंकों का अंदाजा भी देती है। छात्र इन आंसर की की मदद से अपने उत्तरों की तुलना कर सकते हैं, और पता कर सकते हैं कि उनके द्वारा दिए गए आंसर कितने सही हैं या कितने गलत।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 कब होगा घोषित
चूंकि 6 तारीख तक आपत्ति करने का मौका दिया गया है, यानी 6 के बाद आपत्तियों पर विचार किया जाएगा, पूरी संभावना है होली के बाद Bihar Board 2023 class 12 result को जारी कर दिया जाएगा।
How can I check my 12th Bihar Board Result offline? ऑफलाइन ऐसे देखें रिजल्ट्स
- एसएमएस के जरिए बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
- उम्मीदवार बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के साथ ही एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
- मोबाइल फोन पर एसएमएस वाला फोल्डर खोलें।
- दिए गए प्रारूप में BIHAR 12 ROLL-NUMBER टाइप करें।
- अब, इसे 56263 पर भेज दें।
- बिहार बोर्ड उसी नंबर पर बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 भेजेगा।
BSEB जैसे ही Bihar Board 12 Result 2023 की घोषणा करेगा, आप एसएमएस के जरिये कहीं से भी बिहार बोर्ड के परिणाम देख सकेंगे। BSEB Inter Result 2023 की जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत को सब्सक्राइब कर लें, और समय समय पर पेज को देखते रहें।
