Bihar Board 10th Exam Date Sheet 2023: जारी हुई बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेटशीट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 13, 2022, 04:51 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Exam Time Table 2023 Date Sheet: बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी डेटशीट की डायरेक्ट लिंक दी गई है।

BSEB Bihar Board 10th, 12th Date Sheet 2023: बिहार बोर्ड डेटशीट 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Date Sheet 2023

बिहार बोर्ड एग्जाम 2023

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि, 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहले दिन मैथ्स विषय की परीक्षा होगी। बिहार बोर्ड की तरफ से 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 19 दिसंबर को जारी होगा। वहीं, थ्योरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 जनवरी को जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड 2022 जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। इसके साथ ही एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

End of Feed