पिछले साल किस दिन और समय जारी किया गया था रिजल्ट?
ये भी पढ़ें: राजस्थान 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च को?, जानें कैसे देखें सबसे पहले
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच किया गया था। (Bihar Board 12th Result 2026) जबकि 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 26 फरवरी 2026 के बीच निर्धारित थी। एग्जाम दो पालियों में निर्धारित था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 तक थी। दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक थीं। इसके लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।
ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने का दिन समय वेबसाइट यहां से देखें
- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
यहां आप बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 डेट, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 डेट, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा जान सकते हैं।
BSEB Result 2026 Live: नतीजों के बाद स्क्रूटनी और पुनर्मूल्यांकन
नतीजे घोषित होने के बाद, BSEB द्वारा स्क्रूटनी के आवेदनों के लिए विंडो खोले जाने की उम्मीद है। जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं या जिन्हें मूल्यांकन में किसी त्रुटि का संदेह है, वे रीचेकिंग का अनुरोध कर सकते हैं। इससे पारदर्शिता सुनिश्चित होती है और उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड में हुई वास्तविक गलतियों को सुधारने का अवसर मिलता है।Bihar Board 10th, 12th Result 2026 Live - पिछले साल स्कोरकार्ड कब जारी किए गए थे?
2025 में, बिहार बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम 29 मार्च को घोषित किया गया था। BSEB कक्षा 10 (मैट्रिक) परीक्षा में कुल 82.11% छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसमें 15.5 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। परिणामों में पिछले वर्षों की तुलना में प्रदर्शन का स्तर स्थिर रहा।
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026: लॉगिन क्रेडेंशियल्स तैयार रखें
लिंक लाइव होते ही नतीजों को जल्दी देखने के लिए, छात्रों को अपने एडमिट कार्ड अपने पास तैयार रखने की जरूरत है। पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर की जरूरत होगी। इन्हें पहले से तैयार रखने से देरी से बचा जा सकेगा, खासकर तब जब वेबसाइट पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से उसकी स्पीड धीमी हो जाती है।BSEB 10th, 12th Result 2026 Live - टॉपर वेरिफिकेशन के बाद जारी होगा रिजल्ट
कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद बोर्ड संभावित टॉपर्स को सत्यापन के लिए बुलाता है। इस प्रक्रिया में टॉपर्स का इंटरव्यू लिया जाता है और उनसे संबंधित विषयों के कुछ सवाल पूछे जाते हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि परिणाम में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए।
Bihar Board 10th, 12th Result 2026 LIVE - पिछले साल किस दिन और समय जारी किया गया था रिजल्ट?
बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए पिछले साल 2025 में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 25 मार्च 2025 मंगलवार रिजल्ट जारी किया था। इन रिजल्ट की घोषणा ठीक 1:15 बजे की गई थी। (Bihar Board 12th Result) इस बार उम्मीद है कि रिजल्ट को 25 मार्च दोपहर बाद जारी किया जाएगा।Bihar Board 10th, 12th Result 2026 Live - बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 पर क्या है अपडेट
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करने से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन करता है, चूंकि कॉपियों की जांच हो चुकी है, ऐसे में अब टॉपर्स वेरिफिकेशन होने के बाद अगले सप्ताह तक कक्षा 12वीं का रिजल्ट आ सकता है।
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी और कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 से 25 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी। अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो पहले 12वीं का रिजल्ट आएगा, फिर एक हफ्ते बाद 10वीं का आएगा।BSEB 10th, 12th Result 2026 Live: रिवैल्यूएशन के लिए कैसे करें अप्लाई?
बिहार बोर्ड 10वीं के छात्र जो रिवैल्यूएशन के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं अगर वह अपने रिजल्ट से असंतुष्ट है। उन्हें लगता है कि उनका पेपर अच्छा गया था, लेकिन अंक कम आए हैं तो आर रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।BSEB 10th, 12th Result 2026 Live: 2 विषयों में फेल होने पर दे सकते हैं कंपार्टमेंट की परीक्षा
10वीं की बोर्ड परीक्षा में किसी दो विषयों में फेल होने पर छात्र को साल बचाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। इस परीक्षा में असफल होने पर छात्र को 10वीं की शिक्षा फिर प्राप्त करनी होगी।BSEB 10th, 12th Result 2026 Live: जारी है बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रोसेस
💬 बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रोसेस अभी जारी है। वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अब BSEB 12 Exam Result Date के बारे में इंटरनेट पर लगातार खोज रहे हैं, तो हम आपको बता दें की, बिहार बोर्ड पहले BSEB 12th Result 2026 का रिजल्ट जारी करेगा और BSEB 10th Result… pic.twitter.com/6ForCjf8xQ
— BSEB Result ― BSEBResult.in (@BsebResult) March 18, 2026
BSEB 10th, 12th Result 2026 Live: मार्कशीट में होगी यह जानकारी
बिहार बोर्ड द्वारा जारी मार्कशीट में छात्रों को उनका नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, कुल अंक, प्राप्त अंक, विषयवार अंक, ग्रेड और पास/फेल की जानकारी होगी।BSEB 10th, 12th Result 2026 Live: कब जारी हो सकता है बिहार बोर्ड का रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तकरीबन पूरी हो चुकी है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कभी भी रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।BSEB 10th, 12th Result 2026 Live: कब शुरू होगी रेचेकिंग की प्रक्रिया
बिहार बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा के बाद BSEB द्वारा छात्रों को रिचेकिंग यानी स्क्रूटनी के लिए आवेदन का मौका मिलेगा। जिन छात्रों को लगता है कि पेपर अच्छा गया था, लेकिन अंक कम है वह रिचेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं।BSEB 10th, 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए चाहिए कितने अंक
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। बता दें कि छात्र को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। अगर वह किसी भी एक विषय में पासिंग अंक प्राप्त करने में असफल रहते हैं तो उन्हें उस विषय में फेल मना जाएगा। और छात्र को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने होगा।BSEB 10th, 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड में क्या है स्क्रूटनी का अर्थ?
कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले कई छात्रों को स्क्रूटनी का अर्थ नहीं पता हैं। बता दें कि स्क्रूटनी का अर्थ है उत्तर पुस्तिका यानी आंसर कॉपी की दोबारा जांच करना। इसमें मुख्य रूप से अंकों की गणना दोबारा की जाती है। ये चेक किया जाता है कि कोई उत्तर अनचेक तो नहीं है या कहीं गणना में कमी तो नहीं है।BSEB 10th, 12th Result 2026 Live: बिहार टॉपर्स का इंटरव्यू और वेरिफिकेशन प्रक्रिया खत्म होने वाली है
बिहार बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन की प्रक्रिया के बाद अब BSEB द्वारा टॉपर इंटरव्यू वेरिफिकेशन प्रक्रिया भी जल्द ही खत्म होने वाला है। इसके बाद बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।BSEB 10th, 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं के 5 साल का पास प्रतिशत
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में पिछले पांच सालो का पास प्रतिशत इस प्रकार है -2025 पास प्रतिशत - 85.56
2024 पास प्रतिशत - 87.21
2023 पास प्रतिशत - 83.7
2022 पास प्रतिशत - 80.15
2021 पास प्रतिशत - 78.04
2020 पास प्रतिशत - 80.44
BSEB Bihar Board 10th, 12th Result 2026 Date Time LIVE: 2025 में बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा किसने टॉप की थी
बिहार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा को पिछले साल प्रिया जायसवाल ने 484 अंकों के साथ टॉप की थी। उन्होंने साइंस स्ट्रीम में टॉप किया था। उसके बाद कॉमर्स में 475 अंकों के साथ रोशनी कुमारी ने टॉप किया था और आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी और शाकिब साह ने 473 अंक प्राप्त कर टॉप किया था।BSEB 10th, 12th Result 2026 Live: टॉपर वेरिफिकेशन में क्या होता है?
बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को पटना स्थित बोर्ड ऑफिस बुलाया जाता है। वहां एक्सपर्ट्स की एक टीम उनका इंटरव्यू लेती है, हैंडराइटिंग चेक की जाती है और कुछ सवाल पूछे जाते हैं, जिसके आधार पर यह तय किया जाता है कि मेरिट लिस्ट में आने वाले बच्चे पूरी तरह से योग्य है या नहीं।BSEB 10th, 12th Result 2026 Live: किन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट
बिहार बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र उसे biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। उन्हें बस अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी है।BSEB 10th, 12th Result 2026 Live - बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
बिहार बोर्ड में 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिल सकता है।BSEB Bihar Board 10th, 12th Result 2026 Live - तैयारी हुई पूरी, जारी होने जा रहा रिजल्ट
परिणामों की घोषणा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, क्योंकि बोर्ड ने अपने पटना मुख्यालय से उन छात्रों के परिणामों का फिजिकली वेरीफिकेशन शुरू कर दिया है, जिनके परीक्षा में टॉप करने की संभावना है।आधिकारिक पोर्टल्स पर जारी होने जा रहा बिहार बोर्ड का रिजल्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 2026 के परीक्षा सत्र के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही अपने आधिकारिक पोर्टल्स के माध्यम से घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।Bihar Board Result 2026 कैसे करें चेक
स्टेप 1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।स्टेप 2. होमपेज पर BSEB Inter Result 2026 या BSEB Matric Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
BSEB 2026 Result Live - 10वीं का रिजल्ट 25 मार्च को? कब आएगा 12वीं का रिजल्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड हर साल सबसे पहले रिजल्ट की घोषणा करता है, लेकिन इस बार हो सकता है कि राजस्थान बोर्ड पहले रिजल्ट जारी कर दें। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 25 मार्च को जारी होने की प्रबल संभावना है, वहीं 12वीं का रिजल्ट इसके 7 से 8 दिन बाद जारी होने की संभावना है।BSEB Result 2026 Live - पिछले साल कब आया था रिजल्ट
पिछले साल बिहार बोर्ड ने देशभर के सभी शिक्षा बोर्डों से पहले परिणाम घोषित किया था।- BSEB 12th Result 2025: 25 मार्च 2025, दोपहर 1:15 बजे
- BSEB 10th Result 2025: 29 मार्च 2025, दोपहर 12:00 बजे
BSEB Bihar Board 10th, 12th Result 2026 - खत्म होने वाला है टॉपर्स इंटरव्यू, जल्द आएगा रिजल्ट
टॉपर्स इंटरव्यू जल्द ही खत्म होने वाला है। बता दें, का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि परिणाम में किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता न हो। टॉपर वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाता है।BSEB Bihar Board 10th, 12th Result 2026 Live - टॉपर्स इंटरव्यू में क्या होता है?
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करने की तैयारी चल रही है। कॉपियों की जांच पूरी हो गई है। अब टॉपर्स वैरिफिकेशन चल रहा है। इसमें बोर्ड संभावित टॉपर्स को सत्यापन के लिए बुलाता है। इस प्रक्रिया में टॉपर्स का इंटरव्यू लिया जाता है और उनसे संबंधित विषयों के कुछ सवाल पूछे जाते हैं।Bihar Board 10th, 12th Result 2026 Live - जल्दी निकाल लें रोल नंबर
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक किया गया था। परीक्षा के तुरंत बाद बोर्ड ने आंसर शीट की जांच का काम शुरू कर दिया था। जो कि खत्म भी हो चुका है, अब जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।
BSEB 10th, 12th Result 2026 Live - किस तारीख तक आएगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 की तारीख पर अभी मुहर नहीं लगी है। बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 की सटीक तारीख की पुष्टि बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही होगी। लेकिन मानकर चलिए कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इसी महीने के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है।Bihar Board 10th, 12th Result 2026 Live - बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट पर क्या है अपडेट
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होगा। अभी बोर्ड अपने अंतिम पड़ाव पर है। कॉपियों की जांच हो गई हैं, अब टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।Bihar Board 10th, 12th Result 2026 LIve - इसी महीने जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
Bihar Board Result Kab Aayega, BSEB Class 10th, 12th Result 2026 Date LIVE Updates: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड हर साल सबसे पहले रिजल्ट की घोषणा करता है, लेकिन इस बार हो सकता है कि राजस्थान बोर्ड पहले रिजल्ट जारी कर दें। बहरहाल, बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट भी इसी महीने आना है।Bihar Board Result 2026 Live: 10वीं का रिजल्ट SMS से कैसे करें चेक
BSEB कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रजिल्ट छात्र SMS के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। छात्र को अपने फोन के मैसेजिंग ऐप में जाकर BIHAR10 और रोल नंबर टाइप करना है। उसके बाद उसे 56263 पर भेजना है। इसके बाद आपको एसएमएस के माध्यम फोन पर प्राप्त होगा, जिसमें कुल अंक और पास/फेल की जानकारी दी जाएगी।Bihar Board Result 2026 Live: कितनी परीक्षाओं में दे सकते हैं कंपार्टमेंट की परीक्षा
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में यदि छात्र एक से दो विषयों में पासिंग नंबर लाने में असफल रहता है तो वह कंपार्टमेंट की परीक्षा में शामिल होकर अपना साल बचा सकता है। इससे अधिक परीक्षा में फेल होने वाले छात्र को 10वीं दोबारा बैठना पड़ेगा।Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में कितने छात्रों हुए थे शामिल
बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित की गई 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए इस साल 15,12,687 छात्रों ने रजिस्टर किया था। इसमें 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 शामिल थे। परीक्षा का आयोजन राज्य भर के 1699 केंद्रों पर किया गया था।Bihar Board Result 2026 Live : इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 12th Intermediate Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।Bihar Board Result 2026 Live : पिछले साल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपर
पिछले साल साइंस स्ट्रीम में प्रिया जैसवाल ने 96.8 प्रतिशत नंबर्स के साथ टॉप किया था। आर्ट्स में अंकिता कुमारी ने 473 नंबर लाकर टॉप किया था और कॉमर्स स्ट्रीम से रौशनी कुमारी ने 95 प्रतिशत नंबर्स लाकर बाजी मारी थी।Bihar Board Result 2026 Live : कब माना जाएगा कंपार्टमेंट और फेल ?
अगर किसी छात्र के एक या फिर दो सब्जेक्ट्स में कम नंबर्स आते हैं तो स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा सब्जेक्ट्स में न्यूनतम से भी कम नंबर आने पर छात्र को फेल माना जाएगा।Bihar Board Result 2026 Live : पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने % मार्क्स
12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा।Bihar Board Result 2026 Live : 2025 के रिजल्ट पर एक नजर
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में कुल 12,92,313 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें 6.14 लाख लड़कियां और 6.50 लाख लड़के थे। कुल पासिंग प्रतिशत की बात करें तो ये पिछले साल 86.50 रहा था। जिसमें लड़कियां फिर आगे रही थीं।AIIMS CRE 5 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कैसे कर सकेंगे चेक
Bihar Board 2026: 10वीं-12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट DigiLocker पर जारी, जानें छात्रो को क्या होगा फायदा
Orbit में Starship की एंट्री, अब चांद-मंगल की बारी? Elon Musk की मेगा रॉकेट की पूरी कहानी
एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, पूर्व अग्निवीरों को वर्दीधारी सेवाओं में मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण!
NEET PG Counselling 2026: PwD उम्मीदवारों के लिए जरूरी नोटिस जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगा पोर्टल
© 2026 Times Horizon Private Limited
