BPSSC Recruitment 2023: BPSSC ने निकाली पुलिस विभाग में 1275 पदों को भरने के लिए वैकेंसी, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन

BPSSC Recruitment 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने सब-इंस्पेक्टर के 1275 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू होगी, जानें कौन किस तारीख तक आवेदन कर सकेगा।

BPSSC Recruitment 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने सब-इंस्पेक्टर के 1275 पदों के लिए रिक्तियां अधिसूचित की हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू होगी। ऐसे में राज्य के जो उम्मीदवार पुलिस विभाग में जाने के इच्छुक थे, उनके लिए यह बड़ी खुशखबरी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BPSSC 1275 post

BPSSC: बिहार पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर के 1275 पद

बीपीएसएससी भर्ती 2023 महत्वपूर्ण तिथियां - BPSSC Recruitment 2023 Important Dates

अधिसूचना जारी होने की तिथि 30 सितंबर 2023
आवेदन शुरू होने की तिथि 5 अक्टूबर 2023
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2023

बीपीएसएससी भर्ती 2023 पदों का विवरण - BPSSC Recruitment 2023 No of Post

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग के इस भर्ती अभियान के जरिये पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 1275 पदों को भरा जाना है।

End of Feed