BPSC TRE 4: बिहार शिक्षक भर्ती में फिर बढ़ सकती हैं 76 सीटें, 33,396 पदों पर होगी बहाली

BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 में 76 अतिरिक्त पद और जुड़ने की संभावना है। ये पद कृषि विषय से संबंधित हैं।

BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 में 76 अतिरिक्त पद और जुड़ने की संभावना है। ये पद कृषि विषय से संबंधित हैं। यदि इन रिक्तियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाता है, तो कुल पदों की संख्या बढ़कर 33,396 हो जाएगी। इससे शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को अतिरिक्त अवसर मिल सकते हैं।

बिहार टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम 4.0

बिहार टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम 4.0

किन स्तरों पर होनी है भर्ती?

BPSC TRE-4 के शुरुआती विज्ञापन में कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 तक के लिए 3,877 पद और कक्षा 11 से 12 तक के लिए 16,101 पद शामिल थे। बाद में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की रिक्तियों में बढ़ोतरी की गई।

End of Feed