BPSC TRE 4 Notification: बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

BPSC TRE 4 Vacancy: बिहार लोक सेवा आयोग ने आज 18 अगस्त को शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार 32388 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार 1 सितंबर से bpsc.bihar.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

BPSC TRE 4 Notification OUT: बिहार लोक सेवा आयोग ने आज 18 अगस्त को शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन (BPSC TRE 4 Notification) जारी कर दिया है। लंबे समय से अभ्यर्थियों को इस विज्ञप्ति का इंतजार था। इसके अनुसार, ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 01 सितंबर 2026 से शुरू होगी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के जरिये 32388 पदों को भरा जाएगा। इसमें से कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के लिए 3847 पद हैं, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8563 पद हैं, कक्षा 9 से लेकर 10 तक के लिए 3877 पद और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए 16101 पद निर्धारित हैं। सबसे ज्यादा 11वीं 12वीं के शिक्षकों के लिए वैकेंसी आई है।

BPSC TRE 4 Notification

बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी (Image - ChatGPT)

जल्दी OTR करें पूरा

OTR यानी 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' एक प्रक्रिया है, जिसे हर उस उम्मीदवार को पूरी करनी होगी, जो बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा 4 (BPSC TRE 4 Form) के लिए आवेदन करना चाहता है। यह एक अनिवार्य प्रक्रिया है। OTR के लिए आपको इधर उधर परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक्टिव है। आप जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा कर लें, ताकि आवेदन फॉर्म बिना किसी दिक्कत के भर सकें।

End of Feed