BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार सरकार ने युवाओं को दिया तोहफा, शिक्षकों की 69692 नई भर्ती को मिली मंजूरी

  • Agency by: भाषा
  • Updated Sep 20, 2023, 02:12 PM IST

BPSC Teacher Recruitment 2023, Bihar 69692 Shikshak Bharti 2023: बिहार लोक सेवा आयोग राज्य के सरकारी स्कूलों में 69692 शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों की नयी भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

BPSC Teacher Recruitment 2023, Bihar 69692 Shikshak Bharti 2023: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। बीपीएससी राज्य के सरकारी स्कूलों में 69692 शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। बिहार मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राज्य में माध्यमिक और उच्च कक्षाओं के लिए 69,692 शिक्षकों की नयी भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षकों की नयी भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

BPSC Teacher Recruitment 2023

BPSC Teacher Recruitment 2023

Bihar 69692 Shikshak Bharti 2023: कब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में अपर मुख्य सचिव (कैबिनेट सचिवालय) एस सिद्धार्थ ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने विभिन्न कक्षाओं के लिए 69,692 शिक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा की जाएगी। बीपीएससी यह प्रक्रिया फिलहाल राज्य में चल रही 1.70 लाख भर्ती पूरी करने के बाद शुरू करेगी।’’ एस सिद्धार्थ ने कहा कि सरकार के इस फैसले से राज्य में पहले पंचायती राज संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति अब बीपीएससी द्वारा की जाएगी।

End of Feed