BPSC Assistant Architect Result 2024 Out: बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC Assistant Architect Result 2024) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (BPSC Assistant Architect Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट आर्किटेक्ट के 106 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए कुल 101 अभ्यर्थियों को चुना गया है।
BPSC Assistant Architect Result 2024: यहां देखें बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट का रिजल्ट
BPSC Assistant Architect Result 2024: कब हुई थी परीक्षा
बता दें बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती परीक्षा 18 जुलाई 2024 को आयोजित किया गया था। वहीं प्रोविजनल आंसर की 13 सितंबर को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 16 सितंबर तक का समय दिया गया गया था। इसके बाद 18 अक्टूबर को फाइनल आंसर की जारी की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
How To Check BPSC Assistant Architect Result 2024: कैसे चेक करें रिजल्ट
- bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSC Bihar Assistant Architect Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- अब सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम इस लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
BPSC Assistant Architect Result: किस वर्ग में कितनी भर्ती
बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती के लिए कुल 101 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसमें अनारक्षित वर्ग (UR) के 37 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस वर्ग (EWS) से 11, अनुसूचित जाति (SC) के 17, अनुसूचित जनजाति (ST) के 1, ईबीसी (EBC) के 19, पिछड़ा वर्ग (BC) के 13 और महिला पिछड़ा वर्ग (BCL) के 3 उम्मीदवार शामिल हैं।
