BPSC 71st Mains: बीपीएससी ने जारी की 71वीं मेंस परीक्षा की तारीख, देखें कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड

BPSC 71st Mains Exam Date 2026: बीपीएससी ने 71वीं मेन्स परीक्षा 2026 की तारीख आज 14 जनवरी 2026 को घोषित कर दी गई है। प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए ये बड़ी खबर है। लिखित परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक रोजाना एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। देखें पूरी जानकारी

BPSC 71st Mains Exam Date 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने आज 14 जनवरी को 71वीं कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (CCE) मेन्स परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। BPSC 71वीं मेन्स परीक्षा तिथि 2026 नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा 25 से 30 अप्रैल 2026 तक 5 दिनों तक आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा में लगभग 13,368 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं और अब उन्हें दूसरे स्टेज, यानी मेन्स परीक्षा में शामिल होने का इंतजार है, जिसका शेड्यूल आ गया है। अब उम्मीदवार बीसीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या खबर से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

BPSC 71st Mains Exam Date 2026

बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा तिथि 2026

डिटेल्ड शेड्यूल BPSC 71वीं मेन्स एडमिट कार्ड के साथ जारी किया जाएगा, जो अप्रैल 2026 के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी होगा।

End of Feed