BPSC 68th Prelims Result 2023: बीपीएसससी 68वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 68th CCE 2023) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
BPSC 68th Pre Result 2023
BPSC 68th Prelims Exam 2023: फरवरी में हुई परीक्षा
इस साल बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा 12 फरवरी 2023 को आयोजित की गई। वहीं, परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 फरवरी और फाइनल आंसर-की 4 मार्च 2023 को जारी की गई। अब आयोग जल्द ही परीक्षा के नतीजे भी वेबसाइट पर अपलोड करेगा। बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा।
BPSC 68th Prelims Result 2023 Date: कब आएगा रिजल्ट
बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स की फाइनल आंसर-की हाल ही में जारी की गई थी। ऐसे में अब आयोग प्रीलिम्स रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। रिजल्ट जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। बता दें कि बीपीएससी 68वीं परीक्षा के माध्यम से 281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
How to download BPSC 68th Prelims Result 2023
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना होगा। जबकि, पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 36.5%, अन्य पिछड़ा वर्ग को 34%, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को 32% अंक हासिल करना जरूरी है।
