BPSC 68th Main Admit Card 2023, BPSC 68th Main Exam 2023: बीपीएससी 68वीं मेन एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियो के लिए बड़ा अपडेट हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 68वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने वाला है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
BPSC 68th Main Admit Card 2023
BPSC 68th Main Exam 2023: मई में होगी परीक्षा
बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 12 मई, 17 मई और 18 मई 2023 को किया जाएगा। इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लगभग 800 केंद्रों पर हुई और इसका रिजल्ट 27 मार्च को जारी किया गया। अब मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू में शामिल होना होगा।
BPSC 68th Main Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड
बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ फोटो पहचना पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
How to download BPSC 68th Main Admit Card 2023
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बीपीएससी 68वीं संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगी परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अभ्यर्थी BPSC 68th Main Admit Card 2023 डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
बीपीएससी 68वीं परीक्षा के माध्यम से 324 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए 6 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक आवेदन मांगे थे। हालांकि, अभ्यर्थी 22 अप्रैल तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे।
