The Bihar Public Service Commission, BPSC 67th Combined Competitive Exam Result की घोषणा का इंतजार कर रहे उम्मीदवार ध्यान दें, सूत्रों के अनुसार आज बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम जारी किया जा सकता है, एक बार जारी होने के बाद आप इसे bpsc.bih.nic.in से चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, इस बीच बीपीएससी ने अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है, हालांकि रिजल्ट डेट पर अभी खुलासा नहीं किया है।
बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक सीसीई परिणाम
14 नवंबर को बीपीएससी द्वारा जारी अपडेट्स
- बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी ने एलडीसी मेन्स परीक्षा के लिए बीपीएससी एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है।
- असिस्टेंट डायरेक्टर-कम-डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर काम्पिटीटिव एग्जाम का शेड्यूल जारी किया गया है।
- असिस्टेंट टाउन प्लान (टाउन प्लानिंग) सुपरवाइजर रिटन (ऑब्जेक्टिव) काम्पिटीटिव एग्जाम के लिए गाइडलाइंस
- डेंटिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए दिशा निर्देश
67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा रहा कुछ विवाद
बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, एक रिपोर्ट के अनुसार 6 लाख से ज्यादा लोगों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा का आयोजन 8 मई को किया गया, लेकिन पेपर लीक जैसे मामलों के बाद बिहार लोग सेवा आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया। इसके बाद परीक्षार्थी नए अपडेट का इंतजार कर रहे थे, और फिर 30 सितंबर को दोबारा से 67th Combined Competitive Exam का आयोजन किया गया, लेकिन इस बार वे सारे परीक्षार्थी परीक्षा में भाग नहीं ले सके, जिन्होंने 8 मई को आयोजित हुए पेपर में भाग लिया था।
BPSC 67th Combined Competitive Exam Result 2022 ऐसे करें चेक
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। यहां होमपेज पर ही रिजल्ट लिंक दिख जाएगा, इस पर क्लिक करने से नया पेज खुलेगा, जो कि पीडीएफ रूप में हो सकता है। यहां अपना रोल नंबर ढूने।
बीपीएससी परिणाम 2022: महत्वपूर्ण तिथियां
| मेन्स परीक्षा | 29 दिसंबर, 2022 |
| मेन्स परिणाम | 14 मार्च, 2023 |
| इंटरव्यू की तारीख | 29 मार्च, 2023 |
| अंतिम परिणाम | 28 मई, 2023 |
बता दें, आयोग ने आयोजित सभी परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दीं थी। कैलेंडर के अनुसार, 67वीं सीसीई रिवाइज्ड परीक्षा 30 सितंबर, 2022 को आयोजित की गई थी और परिणाम आज जारी होने की संभावना है। 68वीं सीसीई परीक्षा 12 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी और परिणाम 27 मार्च, 2023 को जारी किया जाएगा।
