BPSC 67th Prelims Result 2022: बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 67वीं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
बीपीएससी रिजल्ट bpsc.bih.nic.in पर जारी होगा।
BPSC 67th CCE 2022: कब हुई थी परीक्षा?
आयोग द्वारा 67वीं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन पहले 8 मई को किया गया था लेकिन पेपर लीक होने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। फिर परीक्षा 30 सितंबर 2022 को 1153 केंद्रों पर सुबह 12 बजे से 2 बजे तक एक शिफ्ट में हुई थी। इसके लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में करीब 4.75 लाख अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे।
BPSC 67th CCE Result 2022: कब आएगा रिजल्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा का रिजल्ट 14 नवंबर तक जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। रिजल्ट पर अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही नतीजे देखने के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download BPSC 67th CCE Prelims Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें नतीजे
- सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर बिहार 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
BPSC CCE Main Exam 2022: वेबसाइट पर रखें नजर
बीपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। यह परीक्षा 14 मार्च को आयोजित किए जाने की संभावना है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
