Book Review: कमजोरी को ताकत बना जीतना सिखाती है भगवंत अनमोल की किताब 'गेरबाज'

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 27, 2023, 01:42 PM IST

Book Review Gerbaaz by Sahitya Akademi Yuva Puraskar Winner Author Bhagwant Anmol:साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार प्राप्त कर चुके लेखक भगवंत अनमोल का नया उपन्यास 'गेरबाज' सामाजिक समस्याओं को छूने वाली एक मूल्यवान कृति है। इस उपन्यास में हकलाहट जैसी समस्या को लेकर उठने वाले सवालों और समाज के विभिन्न पहलुओं की गहराई से बात की गई है।

Book Review Gerbaaz by Sahitya Akademi Yuva Puraskar Winner Author Bhagwant Anmol: नववर्ष 2023 की विदा के साथ नई संभावनाएं लिए वर्ष 2024 का आगाज हो रहा है। नववर्ष में उन सभी कार्यों को पूरा करने का आप संकल्प ले सकते हैं, जो 2023 में आप किसी वजह से नहीं कर सके। जिंदगी में मोटिवेशन का होना बहुत जरूरी है और ये मोटिवेशन ही है जो हमारे संकल्प को पूरा करने में मदद करती है। मोटिवेशन किसी महापुरुष से मिल सकती है, किसी व्यक्ति से भी मिल सकती है, किसी पुस्तक या फिल्म से भी मिल सकती है। आज हम जिस पुस्तक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वो कमजोरी को ताकत बनाकर जीतना सिखाती है।

Book Review Gerbaaz

Book Review Gerbaaz

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार प्राप्त कर चुके लेखक भगवंत अनमोल का नया उपन्यास 'गेरबाज' सामाजिक समस्याओं को छूने वाली एक मूल्यवान कृति है। पेन्गुइन बुक्स हिंदी ने इसे प्रकाशित किया है। इस उपन्यास में हकलाहट जैसी समस्या को लेकर उठने वाले सवालों और समाज के विभिन्न पहलुओं की गहराई से बात की गई है। यह उपन्यास हमें यह सिखाता है कि जब हम अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सक्रिय रूप से काम करते हैं, तो हम किसी भी समस्या को कैसे पार कर सकते हैं। यह उपन्यास दिखाता है कि साहित्य कैसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की ओर पहल कर सकता है।

End of Feed