BOB लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम डेट घोषित, 2482 पदों पर होगी भर्ती

BOB LBO Exam Date 2026 Announced: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोक बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 3 अक्टूबर 2026 को संभावित है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 2482 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

BOB LBO Exam Date 2026 Announced: बीओबी एलबीओ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BOB LBO Exam Date) खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोक बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2482 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बीओबी एलबीओ की भर्ती परीक्षा 3 अक्टूबर 2026 को संभावित है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर और अन्य जरूरी दस्तावेज डाउनलोड करने की सूचना उन सभी सफलतापूर्वक आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी।

BOB LBO Exam Date 2026 Date

BOB LBO Exam Date 2026 Date: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित

बीओबी एलबीओ के पदों पर आवेदन के लिए 18 अगस्त 2026 को लिंक एक्टिव किया गया था। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2026 थी। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2026 थी। वहीं अब परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है।

End of Feed