बिहार UGEAC 2026 का रिजल्ट जारी, रैंक कार्ड ऐसे करें डाउनलोड, जानें कब शुरू होगी इंजीनियरिंग कॉलेजों की काउंसलिंग

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (BCECEB) ने अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग (UGEAC) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

Bihar ugeac 2026 result out: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (BCECEB) ने अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग (UGEAC) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के रैंक कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UGEAC 2026 Rank Card लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना होगा। स्क्रीन पर रैंक कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है। यही रैंक कार्ड काउंसलिंग और सीट आवंटन के दौरान उपयोग में आएगा। बोर्ड ने काउंसलिंग और चॉइस फिलिंग की विस्तृत सूचना भी जारी कर दी है। रैंक कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच का चयन करना होगा। इसके बाद मेरिट और भरे गए विकल्पों के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा।

बिहार UGEAC 2026 का रिजल्ट जारी

बिहार UGEAC 2026 का रिजल्ट जारी

बीटेक में मिलेगा दाखिला

UGEAC के माध्यम से बिहार के सरकारी और मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक (B.Tech) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इस प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने JEE Main 2026 में वैध स्कोर प्राप्त किया है और समय पर UGEAC के लिए आवेदन किया है। इस वर्ष भी मेरिट सूची JEE Main के स्कोर और निर्धारित आरक्षण नियमों के आधार पर तैयार की गई है।

End of Feed