Bihar STET Result 2023: जारी हुआ बिहार एसटीईटी रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Bihar STET Result 2023, Sarkari Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने एसटीईटी पेपर 1 और 2 का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Bihar STET Result 2023, Sarkari Result 2023: बिहार एसटीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) यानी बिहार एसटीईटी रिजल्ट आज 3 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट (BSEB STET Result 2023) डाउनलोड सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।

Bihar STET Result 2023: कब हुई एसटीईटी परीक्षा

बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन 4 सिंतबर से 15 सितंबर तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, बोर्ड ने आज इस परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों 50 फीसदी, पिछड़ा वर्ग को 45.5 फीसदी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसदी और एससी/ एसटी को 40 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है।

End of Feed