Bihar STET 2023 Date: कब होगी बिहार एसटीईटी परीक्षा, यहां जानें एग्जाम पैटर्न

BSEB Bihar STET Exam 2023, Bihar STET Exam 2023 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से एसटीईटी परीक्षा की तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर घोषित की जाएगी। अभ्यर्थी यहां बिहार एसटीईटी एग्जाम पैटर्न चेक कर सकते हैं।

BSEB Bihar STET Exam 2023, Bihar STET Exam 2023 Date: बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) अब माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) की तारीख जल्द ही घोषित करेगा। जिन अभ्यर्थियो ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर परीक्षा की तारीख चेक कर सकेंगे।

Bihar STET 2023 Date

Bihar STET 2023 Date

Bihar STET Exam Date 2023: कब व कैसे होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार एसटीईटी का आयोजन सितंबर में किया जाएगा। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बिहार एसटीईटी पेपर 1 माध्यमिक स्तर और पेपर 2 उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए होता है। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में होगी। इस परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और इसे हल करने के लिए 2.5 घंटे का समय दिया जाएगा। बिहार एसटीईटी परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

End of Feed