Bihar Patna School News (बिहार पटना स्कूल का बदला समय): पटना जिला मजिस्ट्रेट ने जिले के सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किए हैं। तापमान गिरने के कारण स्कूल सिर्फ सुबह 9 बजे से शाम 4.30 बजे तक ही खुले रहेंगे। जिन क्लासों में प्री-बोर्ड/बोर्ड परीक्षाएं होंगी, वे सामान्य समय के अनुसार चलेंगी। यह आदेश 19 से 25 दिसंबर तक लागू रहेगा।
पटना में बदल गया स्कूलों का समय
आज 19 दिसंबर से उत्तर भारत में मौसम और भी खराब हो गया है। केवल बिहार राज्य की बात करें, तो यहां पटना सहित पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने स्कूल टाइमिंग से जुड़ा सख्त आदेश जारी किया है। पटना डीएम ने सभी निजी और सरकारी शैक्षिणक स्थानों का समय बदल दिया है।
आदेश के अनुसार, सुबह 9.00 बजे से पहले और शाम 4.30 के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दिया है। पटना डीएम का ये आदेश क्रिसमस यानी 25 दिसंबर तक लागू रहेगा। जिला प्रशासन ने ठंड के मद्देनजर छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।
जारी आधिकारिक नोटिस में लिखा है:-
न्यायालय जिला दण्डाधिकारी, पटना।
आदेश
जिले में अत्यधिक ठंड तथा विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कम तापमान की स्थिति है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।
अंतः इस कार्यालय के आदेश ज्ञापांक-18078/विधि, दिनांक-10.12.2025 के क्रम में मैं, डॉ० त्यागराजन एस.एम, जिला दण्डाधिकारी, पटना, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत पटना जिला के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में सभी कक्षा के शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्वाहन 08:00 बजे से पहले एवं अपराह्न 04:30 बजे के पश्चात् प्रतिबंध लगाता हूं। विद्यालय प्रबंधन को एतद् द्वारा निदेश दिया जाता है कि वे उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निधारित करेंगे। प्री-बोर्ड/बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं/परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।
तक प्रभावी रहेगा। उपर्युक्त आदेश पटना जिले में दिनांक 19.12.2025 से लागू होगा एवं दिनांक 25.12.2025
