Bihar School News: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब हर शनिवार स्‍कूलों में हाफ-डे

बिहार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे (आधे दिन) रखने का फैसला किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे (Half Day) रखने का फैसला किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। नए आदेश के अनुसार अब हर शनिवार स्कूलों में नियमित पढ़ाई सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। इसके बाद छात्रों की छुट्टी कर दी जाएगी।

Bihar School News

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी पढ़ाई

End of Feed