Patna School Closed: पटना में लू का कहर, 30 अप्रैल तक सभी स्कूल बंद, आदेश जारी

School Closed Due to Heat Wave: पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने शहर के भी स्कूलों को 30 अप्रैल 2024 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि अब सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कोई स्कूल नहीं खुलेगा। यह आदेश कल यानी 20 अप्रैल से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में लागू होगा।

Patna School Closed Due to Heat Wave: बिहार में इन दिनों गर्मी और लू का कहर जारी है। भीषण गर्मी को देखते हुए बिहार की राजधानी पटना में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने शहर के भी स्कूलों को 30 अप्रैल 2024 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि अब सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कोई स्कूल नहीं खुलेगा। यह आदेश कल यानी 20 अप्रैल से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में लागू होगा।

School Closed Patna

पटना में स्कूल बंद

पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने शहर के बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल 30 अप्रैल 2024 तक सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद का आदेश स्थिति को ध्यान में रखकर जारी होगा।

End of Feed