बिहार में दारोगा बनने का सुनहरा मौका, 20,937 नए पद स्वीकृत, 8 हजार पदों पर जल्द होगी बहाली

Bihar Police Sub Inspector Recruitment 2026: बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि 20,937 पदों पर दरोगा की भर्ती को मंजूरी मिल गई है। 8 हजार पदों पर जल्द बहाली की जाएगी।

Bihar Police Sub Inspector Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस बल की कमी को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) की भर्ती (Bihar Daroga Vacancy 2026) प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए ताजा आदेश के अनुसार, राज्य में दारोगा के हजारों नए पदों को मंजूरी दे दी गई है, जिससे बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। अगर आप भी बिहार पुलिस में सेवा करना चाहते हैं तो यह आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। तो आइए आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार से बताएं।

Bihar Police Sub Inspector Recruitment 2026

Bihar Police Sub Inspector Recruitment 2026 (Photo - AI)

कुल 20,937 नए पदों को भरने की मिली मंजूरी

बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक, राज्य में पुलिस अवर निरीक्षक यानी दारोगा एवं इसके समकक्ष कोटि के कुल 20,937 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने इतने बड़े पैमाने पर पदों की जरूरत को देखते हुए पहले ही मंजूरी दे दी थी, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग चुकी है। यानी आने वाले दिनों में 20,937 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चरणों में शुरू की जाएगी।

End of Feed