RUHS CUET 2026 Result: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय RUHS CUET 2026 के परिणाम जल्द जारी किए जा सकते हैं। पूरे राजस्थान में हुई नर्सिंग की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि RUHS द्वारा परीक्षा के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे, जिसे उम्मीदवार आसान से डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड कर छात्र आगे की प्रक्रिया और काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारी कर सकेंगे।
कब जारी होंगे RUHS CUET 2026 रिजल्ट
RUHS परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा आज 2 जून को होने की संभावना बताई जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर टकटकी लगाए बैठे हुए हैं। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन अनुमान के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा आज किसी भी समय की जा सकती है।
स्कोरकार्ड में क्या होगी जानकारी?
RUHS CUET 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे। स्कोरकार्ड पर यह जानकारी मिलेगी -
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- जन्मतिथि
- एप्लिकेशन नंबर
- जेंडर एंड केटेगरी
- पिता का नाम
- प्राप्त अंक
- कुल अंक
- पद
- एलिजिबिलिटी स्थिति
कैसे डाउनलोड करें RUHS CUET 2026 Scorecard?
स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ruhscuet2026.com या ruhsraj.org।
स्टेप 2 - होमपेज पर, "RUHS CUET Result 2026" लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - एक नया लॉगिन पेज खुलेगा
स्टेप 4 - दिए गए फ़ील्ड में अपना आवेदन फॉर्म नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 5 - "सबमिट" बटन पर क्लिक करें
स्टेप 6 - आपका RUHS बीएससी नर्सिंग परिणाम 2026 का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 7 - नाम, रोल नंबर, अंक, श्रेणी और योग्यता स्थिति सहित सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक पुष्टि करें।
स्टेप 8 - परिणाम की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
कब हुई थी RUHS CUET 2026 परीक्षा
RUHS CUET 2026 परीक्षा का आयोजन 21 मई को किया गया था। यह परीक्षा मुख्य तौर पर बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing), पैरामेडिकल, और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में आयोजित की जाती है।
