Bihar Police Constable Exam 2025 Guidelines: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) कल 16 जुलाई से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आ आयोजन करेगी, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें जरूर जानना चाहिए कि परीक्षा हॉल में कब तक एंट्री हो सकेगी, और परीक्षा के दिन के क्या है गाइडलाइंस। बता दें, बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड/हॉल टिकट जारी हो चुके हैं, चूंकि परीक्षा अलग अलग दिनों पर है इसलिए एडमिट कार्ड भी अलग अलग दिनों पर जारी किए जा रहे हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए देखें गाइडलाइंस
बिहार पुलिस में सिपाही के रिक्त 19 हजार 838 पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
CSBC कांस्टेबल 2025: आगामी बिहार कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि देखें:
| 16 जुलाई परीक्षा | 9 जुलाई |
| 20 जुलाई परीक्षा | 13 जुलाई |
| 23 जुलाई परीक्षा | 16 जुलाई |
| 27 जुलाई परीक्षा | 20 जुलाई |
| 30 जुलाई परीक्षा | 23 जुलाई |
| 3 अगस्त परीक्षा | 27 जुलाई |
परीक्षा के बारे में
राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों पर 627 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। हर चरण में करीब ढाई से तीन लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे।
गाइडलाइंस
- अभ्यर्थियों को ढाई घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
- परीक्षा सिंगल शिफ्ट में दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी।
- अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 09:30 बजे शुरू होगा।
- परीक्षा हॉल में प्रवेश 10:30 बजे बंद हो जाएगा।
- परीक्षा केंद्र पर ई-एडमिट कार्ड के साथ अपना एक वैध फोटो पहचान-पत्र जैसे- आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा मतदाता पहचान-पत्र भी लाएं।
- पेन-पेंसिल आदि लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करें, क्योंकि परीक्षा हॉल में ये सब दिया जाएगा।
इसके अलावा किसी तरह का गैजेट जैसे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी मत लेकर जाएं।
