Bihar Paper Leak Bill: बिहार में पेपर लीक करने वालों की खैर नहीं, विधानसभा में पारित हुआ विधेयक

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 24, 2024, 08:14 PM IST

Bihar Paper Leak Bill Passed: बिहार विधानसभा ने आज 24 जुलाई 2024 को 'बिहार लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण विधेयक-2024' पास कर दिया। राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद विधेयक प्रदेश में लागू हो जाएगा।

Bihar Paper Leak Bill Passed, Education News Today in Hindi: 'बिहार लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण विधेयक-2024' को आज पास कर दिया है। इस विधेयक को बिहार विधानसभा ने आज 24 जुलाई 2024 को जारी किया। राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद विधेयक प्रदेश में लागू हो जाएगा। विधेयक के लागू हो जाने के बाद पेपर लीक मामले बड़े अपराध की श्रेणी में आ जाएंगे, जिसमें 3 से 10 साल की सजा और 10 लाख से 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना लगाने का प्रावधान है।

Bihar Paper Leak Bill

बिहार पेपर लीक बिल आज पास हो गया

विधानसभा में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधेयक का प्रस्ताव रखा, जो पास हो गया। उन्होंने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि आम तौर पर ऐसी परीक्षाएं नामांकन और सरकारी सेवाओं के लिए आयोजित होती हैं। ऐसे में गड़बड़ी की शिकायतें आती रहती थी।

End of Feed