Bihar ITI CAT Admission 2026: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) द्वारा आईटीआई एंट्रेंस एग्जाम Bihar ITI CAT 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस परीक्षा में जो भी उम्मीदवार शामिल होना चाहते हैं और आईटीआई करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार को BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा और आसान चरणों में प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
बिहार आईटीआई एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू (फोटो - कैनवा)
क्या है Bihar ITI CAT 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
Bihar ITI CAT 2026 परीक्षा के लिए आवेदन आज यानी 16 मार्च 2026 से शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2026 है। छात्र के पास खुद को रजिस्टर करने के लिए केवल 1 महीने का समय है। बता दें कि 14 अप्रैल तक आवेदन करने के बाद उम्मीदवार 15 मार्च तक फीस जमा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर बंपर भर्ती, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, शॉर्ट नोटिस जारी
आवेदन में सुधार की डेट क्या है?
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र को बता दें कि आवेदन में सुधार विंडो दो दिन के लिए 16 से 17 अप्रैल को खुलेगी। इस दौरान आवेदन के दौरान हुई गलतियों को उम्मीदवार सही कर सकते हैं।
कब होगी Bihar ITI CAT 2026 परीक्षा
बिहार आईटीआई कैट परीक्षा का आयोजन 17 मई को किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले यानी 8 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
क्या है आईटीआई में प्रवेश के लिए योग्यता
1. बिहार आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का बिहार बोर्ड या सीबीएसई बोर्ड से 10वीं पास करना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार का गणित और साइंस के विषयों यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री आदि में पास होना भी अनिवार्य है।
2. बोर्ड परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
3. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2026 के अनुसार, 14 वर्ष होनी अनिवार्य है।
4. यदि उम्मीदवार मैकेनिक, मोटर व्हीकल एवं ट्रैक्टर व्हीकल के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
कैसे कर सकते हैं आईटीआई के लिए आवेदन
1. ITI में दाखिले के लिए उम्मीदवार bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिए गए ITI ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
3. न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
4. वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें।
5. अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
6. आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
7. अंतिम बार आवेदन फॉर्म को चेक करें।
8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
9. आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
10. फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट लें।
क्या है बिहार आईटीआई सीएटी 2026 का आवेदन शुल्क
Bihar ITI CAT 2026 के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्र को 750 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। जबकि दिव्यांग छात्र को 450 रुपये और एससी, एसटी श्रेणी के छात्र को 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। एप्लीकेशन फीस यूपीआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
