एजुकेशन

Bihar Police SI PT Result 2026 Declared: घोषित हुआ बिहार दरोगा एसआई पीटी परीक्षा का रिजल्ट, bpssc.bihar.gov.in पर करें चेक

Bihar Police SI PT Result 2026 Declared, बिहार दरोगा रिजल्ट: बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विस कमीशन ने एसआई के पदों पर भर्ती के लिए पीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Image

Bihar Police SI PT Result 2026 Declared: यहां देखें बिहार पुलिस एसआई पीटी परीक्षा का रिजल्ट

Bihar Police SI PT Result 2026 Declared,बिहार दरोगा रिजल्ट: बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Police SI PT Result 2026) खबर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (Bihar Police SI Prelims Result) दिया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1799 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां कुल 65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया था।

Bihar Police SI PT Result 2026: इस बीच हुई थी परीक्षा

बता दें बिहार दरोगा भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 18 जनवरी और 21 जनवरी को आयोजित की गई थी। यहां मेन्स परीक्षा के लिए कुल 20 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। यहां प्रीलिम्स परीक्षा में 726231 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 29272 कदाचर व अन्य कारणों से अयोग्य घोषित किए गए हैं। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Bihar Police SI Prelims Result 2026 : यहां देखें कटऑफ लिस्ट

Bihar Police SI Prelims Cut Off 2026

Bihar Police SI Prelims Cut Off 2026

Bihar Police SI PT Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSSC Bihar Police SI Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थियों को सफल माना जाएगा।
Bihar Police SI PT/Prelims Result: Check Here PDF

Bihar Police SI Mains Exam Pattern: बिहार पुलिस एसआई मेन्स एग्जाम का पैटर्न

बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा में दो-दो घंटे के दो पेपर होंगे। यहां पेपर 1 में 200 मार्क्स के 100 सवाल पूछे जाएंगे। ध्यान रहे यह क्वालीफाइंग एग्जाम होगा ऐसे में यहां 30 पर्सेंट मार्क्स लाना अनिवार्य होगा। वहीं दूसरे पेपर में 200 नंबर के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता सब्जेक्ट से सवाल पूछे जाएंगे।

ध्यान रहे यहां दोनों पेपर में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। यहां प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 नंबर नेगेटिव मार्किंग के काटे जाएंगे। आंसरशीट्स की दो कॉपी होंगी, जिनमें से एक आयोग के पास रखी जाएगी। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे।

Bihar Police SI PT Result: ऐसा था बिहार पुलिस पीटी का एग्जाम

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए पीटी की अवधि 120 मिनट यानी 2 घंटे थी। यह कुल 200 नंबर का पेपर होता है जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) के कुल 100 सवाल पूछे जाते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article