South Central Railway Recruitment 2026 : भारतीय रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए काफी अच्छा मौका है। दक्षिण मध्य रेलवे (रेलवे भर्ती सेल) यानी RRC, सिकंदराबाद ने अलग-अलग तकनीकी ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए 2801 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के जरिये युवाओं को रेलवे के काम सीखने का मौका मिलेगा। साथ ही भविष्य में वे स्थायी भर्तियों के जरिये भी रेलवे में नौकरी पा सकते हैं। इस भर्ती के लिए 12 मार्च से आवेदन शुरू हो चुके हैं।
कहां करे सकते हैं आवेदन ?
रेलवे की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल scr.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन देना होगा। रेलवे ने इस भर्ती के लिए काफी समय दिया है। लेकिन अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए सही वक्त पर फॉर्म भर लें।भर्ती के लिए 12 मार्च शाम 5 बजे से आवेदन शुरू हो चुके हैं।
कब है आवेदन की आखिरी तारीख ?
वही्ं अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 अप्रैल 2026 (रात 11:59) तक तय की गई है। बता दें कि सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये फीस निर्धारित की गई है। वहीं एससी/एसटी और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क को लेकर पूरी तरह से छूट दी गई है।
जानें भर्ती के लिए अप्लाई करने का तरीका...
- सबसे पहले उम्मीदवार दक्षिण मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब About Us सेक्शन में जाकर आरआरसी-एससीआर पेज पर क्लिक करें।
- Online Act Apprentice Application 2026 पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेन करें और लॉगिन कर फॉर्म भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अगर लागू हो तो फीस भरें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आगे के लिये फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
जानें आयु सीमा को लेकर क्या हैं नियम ?
उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत नंबर्स के साथ मैट्रिक में पास हो। साथ ही भर्ती से जुड़े संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT) होना भी जरूरी है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल तय की गई है। और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
SC/ST कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 सालों तक की छूट दी जाएगी। साथ ही ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी।
